नैनों से जब नीर झरे,
कान्हा दर्शन को अंखियां तरसे।
तपन उठे इस व्याकुल मन में,
जैसे सावन बिन बदरा बरसे॥
सांवली सूरत, मधुर हंसी,
पल-पल चित्त में आके बसी।
सुध-बुध खोकर ,राह निहारूं,
कब आओगे कृष्ण-मुरारी?
मुरली की वो तान सुना दो,
बंसीधर! अब जीवन संवार दो।
सूनी पड़ी है मन की नगरी,
आकर फिर से इसे सजा दो॥
अब तो आ जाओ गिरधारी,
हारे मन की सुनो गुहारी।
विरह अगन अब शांत करा दो
नंदलाला! नैनन की प्यास बुझा दो॥
-डॉ संगीता बिंदल
