हे गुरुवर!
जब जब तुम्हारे चरणों में शीश धरूँ,
नैनों से जब नीर बहे,
आशीष भरे अपने हाथ,
तब तब मेरे शीश धरे!
मैं धन्य बहुत हूँ,
जो पाया आपसा गुरुवर मैंने,
धन्य भाग्य मेरे,
जो दिया ध्यान का ज्ञान मुझे,
अंतर्मन की यात्रा का,
जो दिया है पावन ज्ञान आपने,
कराई हैं ग्रह नक्षत्रों की जो यात्रा आपने,
अद्भुत, अद्वितीय हैं वो पल गुरुवर,
जगाई ध्यान की जोत आपने!
नित नित वंदन करूँ आपका,
नित ध्यान लगाऊँ चरणों में,
जो पाया है आपसे मैंने,
अनमोल बहुत वो निधि है,
कैसे संजों मैं रख पाऊँगी,
सोचती बस यही हूँ मैं,
अभी तो बहुत सीखना बाक़ी है,
बस आशीष यही देना मुझको,
चल आपके सिद्धांतों पे पाऊँ,
कभी गुरु का शीश झुकाऊँ,
मन बढ़ाऊँ सदा आपका,
नित सेवा मैं आपकी कर पाऊँ,
शिव की बन शिव की ही दास कहाऊँ!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
