मेरे पंख बांधकर तुमने सोचा था, उड़ नहीं पाऊंगी?
मैं पंछी उन्मुक्त गगन की, इसका तोड़ ढूँढ लाऊँगी।
चूहा मेरा मित्र है ,मैं उसको आवाज लगाऊँगी।
पाश काट देगा मेरा,मैं आसमान में उड़ जाऊँगी।
स्वच्छंद विचरना काम मेरा, नुकसान किसी का नहीं करती ।
थोड़ा सा भोजन खाती हूँ, उसको भी व्यर्थ नहीं करती।
मैं जहाँ-जहाँ भी उड़ती हूँ, अपशिष्ट त्यागती जाती हूँ।
अपशिष्टों से नए-नए मैं वृक्ष उगाती जाती हूँ।
यदि चाहते हो कि देश तरक्की करे, तो उड़ान को मत रोको
चाहे वह किसी की बेटी हो, या हम जैसे पंछी ही हों।
उनके पंखों को मत बाँधो, उनको खुलकर जी लेने दो।
इस विशाल नभ की ऊँचाइयों को, उनको छू लेने दो।
-राधा गोयल,
विकासपुरी (दिल्ली)
