मैं पंछी, उन्मुक्त गगन में
उड़ान भरती हौंसले से।
कभी इस डाल कभी उस डाल
चहकती रहती थी हर पल मैं।
देख मुझको खुश हो जाते तुम
पिंजरे में भी कभी बांध लाते तुम।
होती सुबह तुम्हारी नई
मुझको जब देखते तुम।
हँसती रहती गुनगुनाती मैं
सबके मन को भाती थी मैं।
ढूंढ कर तिनका तिनका
घर सजाती मैं अपना।
आशियां बड़ा नही होता मेरा
फिर भी प्यार से बनाती मैं।
नभ में विचरण कर
वापस घर आ जाती मैं।
कितनी ही आएं घटा
फिर भी नही घबराती मैं।
उड़ान का देख हौंसला मेरा
हट जाते पीछे बहेलिये भी ज़रा।
स्वछंद रहना है मुझे पसंद
ज़ोर से मत बांधा करो तुम।
विलुप्त हो गयी आज प्रजाति मेरी
अब क्यों ढूंढ रहे हो तुम।
नभ में उड़ना पसंद है मुझे
कसकर मत बांधो यूं मुझे।
मैं पंछी, उन्मुक्त गगन में
उड़ान भरती हौंसले से।
-विशाखा सिंघल
( दिल्ली)
