मैं आज़ाद परिंदा हूं ,
आसमान में उड़ना चाहूं ।
दूर तलक जाना चाहूं ।
स्वछंद पवन में रह पाता हूं ,
मीठे स्वर में गीत सुनाता हूं ।
मुझको बंधन में मत बांधो,
मुझको पिंजरे में मत डालो ।
मैं तिनका तिनका जोड़कर ,
पेड़ पर बनाता हूं अपना घर।
खेत -खलिहान ,आंगन में जाकर,
दाना बच्चों के लिए लाकर ,
उनके मुंह में जब देता हूं,
तब मानों कहीं सुख रहता हूं।
एक बात मुझको है कहना,
बहुत ध्यान से सबकुछ सुनना।
पेड़ की छांव का कम हुआ ठिकाना,
मिले नहीं ठीक से पानी -दाना।
जल ,थल ,नभ में हुआ प्रदूषण ,
दूभर हो गया है सबका जीवन ।
मानव अभी यदि समझ जाए,
प्रकृति खुश हो ,हम भी मुस्काएं
बंधन मुक्त होकर जीवन पाएं
-डॉ अमृता शुक्ला
