मैं एक आजाद पंछी हूँ,
गुनगुनाता.गीत सुनाता ।
पंख मिले है,उड़ने को ,
पंख फैला कर उड़ने दो ।
दूर – दूर उड़ना चाहता ,
मुझको तुम मत बाँधो ।
हमसे किसी को डर नही
तुम भी हमको मत पकड़ो
चोंच में दबा तिनका लाते ,
पेड़ों पर अपना घर बनाते ।
पेड़ भी तुम काटते जाते,
तुमको भी ना छाँव मिलेगी ।
छत पर दाना पानी रखो ,
हम आएँगे गीत सुनायेंगे ।
तुम्हारा दिल बहलाएँगें
बच्चों संग हम खेलेंगे ।
शाम ढले हम भी घर आते ,
चुन-चुन हम दाना लाते ।
बच्चों के मुँह में डालते,
वो राह हमारी तकते ।
तुम हमको मत पकड़ो ,
ना बंद करो पिंजड़े मे ।
नभ के पंछी नभ में जाने दो ,
पंख मिले है हमें उड़ने दो ॥
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
