उड सकूं खोल पंख अपने गगन में
बंधनों से.मुक्ति की चाह रही युग से ।
जग की उपेक्षाओं, जीवन संघर्षों में
बंधी हुई नारी पुकार रही कब से।
अपने घरौंदे में सुख की चाहत लेकर
नन्ही सी चिडिया हूं नभ ही आंगन मेरा ।
पंखों को बांध मुझे उडने से रोक भी लो,
छीन नहीं पाओगे मुझसे सावन मेरा।
-पद्मा मिश्रा.
जमशेदपुर
