समंदर के रेत मे बैठा बचपन।
तलाशता अपनी खुशियाँ।
चारों तरफ धूल ही धूल।
एक निराशा मे छिपी आशा।
उसमे भी तलाशता बचपन मंजिल अपनी।
रेत का घरौंदा कभी बनाता कभी बिगाडता।
अपने सपनो के साथ खेलता बचपन।
मंजिल हमारी उम्मीद है लक्ष्य है करना है हासिल।
सूरज को देखिए-भोर होते ही हरेक को जगाता है
कर्म करने के लिए प्रेरित कर शाम होते ही ढल जाता है।
अपने तेज के साथ पुनः उदित हो एक नई सुबह दे जाता है।
बचपन शून्य में भी कुछ तलाशता है।
जिज्ञासावश रेत का घरौंदा बनाता है।
-प्रेम सिंह” काव्या”
छत्तीसगढ़
