परोपकारम सतां विभूतय

यह प्रसिद्ध श्लोक – संस्कृत भाषा में लिखित सुभाषित की अंतिम पंक्ति से ली गई है।
सुभाषित श्लोक कक्षा ग्यारहवीं के संस्कृतपाठ्यक्रम में भी है।
परोपकारम् सतां विभूतय
पिबंति नध्याः सर्वेषु नाभ्यः।
अर्थात्
संसार में सज्जनों की संपत्ति (ऐश्वर्य ) और सुख, परहित और परोपकार में ही लगता है।
जनसामान्य के मध्य प्रेरक
सु- वचन संत जन भी कहते हैं।
इहलौकिक – परलौकिक अनुकूलताओं का मूल है, अंतःकरण की शुचिता।
जीवन की सिद्धि भौतिक मूल्यों के निर्वहन से नहीं , नैतिक मूल्यों के निर्वहन के उत्तरदायित्वों से पूर्ण होती है।(स्वामी अवधेशानंद जी)

महाकवि राजा भर्तृहरि जी , जीवन के ऐश्वर्य धन संपदा से विरक्त हो ,सब कुछ जनहित में लगाकर साधना हो अंततः लीन हो गए।
भर्तृहरि जी का प्रसिद्ध ग्रंथ नीतिशतक संस्कृत भाषा में है।जिसमें श्रेष्ठ नीति और अच्छे जीवन जीने के की प्रेरणा है।
इस तरह हम समझ सकते हैं कि हमें मानव देह मिला, श्रेष्ठ कर्मों से।
श्रेष्ठ को सर्वश्रेष्ठ देना ही जन्म सफल करना है।
अतः
परोपकाराय फलंति वृक्षः परोपकाराय वहन्ति नध्यः,
परोपकाराय दुहंति, गाव्यः,परोपकारार्थ मिदं शरीरम् ।।
जिस तरह वृक्ष अपने फल छाया का सुख नहीं ग्रहण करते।, नदी अपना जल नहीं लेती, परहित में लगा देती है। गाय अपना दुग्ध नहीं पीती दूसरे को अर्पित करते प्रकृति अपनी गति में लीन है।
प्रकृति से बड़ा परोपकारी संसार में कौन हो सकता है।सागर,नदी पेड़ ,पौधे ,मिट्टी, जल -फल पत्ते ,कभी स्वयं सुख नहीं लेकर अपना सर्वस्य दूसरों को ही देते हैं।
तो हम मनुष्य होकर अपना मूल्यवान जीवन परहित चिंतन में लगाकर जीवन सार्थक कर सकने में सक्षम हैं।
संसार में हमारा जब जन्म होता है ,तभी कर्म निर्धारित हो जाते हैं । पूर्व कर्मों से संचित हमें जग में ऐश्वर्य ज्ञान, विद्या ,धन – दौलत प्राप्त है। जिसका उपयोग समाज देश धर्म हित में करना ही परोपकार रूपी पुण्य है।
परोपकार करने वाले संकट की घड़ी में महान योद्धा और युगीन पुरुष हुए हैं।
परोपकारी यह नहीं देखते कि ,उसके दिए धन ज्ञान या दान का पात्र उसका क्या उपयोग करता है?वह तो बस परहित में अंतःकरण की शुचिता से, दान कर दिया सो कर दिया का भाव रखता है।
दधीचि जी से बड़ा उदाहरण नहीं। देवताओं के लिए जगत का प्रथम देह दान पौराणिक किंतु अमर कथा है।
महाराराणा प्रताप को रण में क्या कष्ट नहीं सहना पड़ा ? सर्वस्य त्याग दिए किंतु मिट्टी की लाज बचाई। परम मित्रता निभाते भामाशाह ने सारी संपदा देकर युद्ध में शौर्य और शक्ति बढ़ाई।
मित्रता ने राणा की प्रतिज्ञा को सफल किया। भामाशाह की मित्रता और राष्ट्रधर्म हित धनदान का प्रसंग ऐतिहासिक है।

महारानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष की वीर गाथा हम जितना जानते हैं, उससे भी कहीं आगे बढ़कर उनकी सखी नारी शक्ति की अदम्य वीर गाथा झलकारी है ,त्याग और समर्पण से देश रक्षा में प्राण दान कर देती हैं।
हमारे ग्रन्थ पुराण वेद शास्त्रों में परहित की महिमा अनंत – अपार है।
संपूर्ण रामचरित ही परहित है।लोक जीवन में जटायु का, सीता मैया को बचाने के लिए संघर्ष ,त्याग राम की गोद में, मुक्ति। परहित से जुड़े साहस संकल्प के प्रेरक उदाहरण हैं।

जमशेद जी टाटा ने अपनी, संपत्ति लोक कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा में लगाकर मुंबई से कलकत्ता तक पूरे देश में नवीन उपलब्धियों के साथ रोजगार देकर भारतीय आर्थिक संरचना को बल दिया। सामाजिक मूल्यों ,शिक्षा स्वास्थ्य के माध्यम से नेक कार्यों की पीढ़ी ही तैयार कर दी। उनका कारवाँ बढ़ता गया। आधुनिक युग का गौरव हैं।*

पद्मश्री साध्वी ऋतुंभरा उनकी सादगी अनुपम है। धर्म के द्वार पर कर्मों को सजा दिया। कलियुग की “दीदी माँ” बनकर पापों को पुण्य में बदल दिया।
(नाजायज/अनाथ बच्चों को। )परित्यकता निराश्रित विधवा महिलाओं को सत्संग के माध्यम से जोड़कर ऐसा परिवार बनाया जो वसुधैव कुटुंबकम् बन गया।
भारत में उनके द्वारा संचालित लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल कॉलेज स्थापित कर दिया। सत्कर्मों से इस जीवन को सफल, सबल प्रबल कर , नारी शक्ति की जीवन रक्षा से समाज को नई दिशा देकर दीदी माँ प्रेरणा बन गई।
हम सभी मनुष्य हैं सबको जीवन मिला है।इसका सदुपयोग ही सार्थक मूल्यों को स्थापित करेगा। व्यर्थ जगत में भटकाव से निकल जीवन सत्कर्मों में लगाना ,प्रेम दया उदारता करुणा बरसाना ही परोपकार है।

एक छोटी कहानी
एक महिला प्रतिदिन बस में चढ़ती फिर उतर जाती है। अगली बस आते ही फिर वही क्रम जारी रखती है। कोई नहीं जान पाता क्या करती है?
एक दिन हमेशा यात्रा करने वाले का ध्यान गया, उसने देखा कि ,वह महिला पानी की खाली बोतलें भरती हैं, जरूरतमंद को देकर दूसरी बस की प्रतीक्षा करती है।
यही उसके कर्मयोग और परोपकार की सच्ची सेवा है।
यात्री के पूछने पर महिला ने कहा मेरे पास धन तो नहीं है, लेकिन सेवाभावना की पूर्णता से संतोष मिल जाता है।
उसका अंतिम वाक्य यह था जीवन की यात्रा छोटी है।कभी भी आखिरी स्टेशन आ जाए क्या पता?
अतः परोपकारम सतां विभूतय ही जीवन का आनंद सुख और अंतःकरण की शांति है।

-अमिता रवि दुबे

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x