मंज़िल मिलना आसान नहीं ,
कोशिश करने पर दूर नहीं ।
एम ए पास कहलाते ,
साथ बेरोजगार कहलाते ।
रोज़ी रोटी अब कैसे चलायें,
याद आई रखी पुरानी किताबें ।
दिमाग़ में आया ये खयाल ,
क्यूँ ना खोली जाए दुकान ।
ले ,अपनी और दोस्तों की किताबों ,
से भर ली बड़ी सी एक थैली ।
फुटपाथ बन गया दुकान,
इंतज़ार था खरीददार का ।
टेंशन में चाय भी आती काम ,
आने लगे धीरे -धीरे खरीददार।
नौकरी ना मिली पर दूर हो गई
बेरोज़गारी ,
बढ़ने लगी किताबों की माँग ।
चल गई ,पुरानी किताबों की ये दूकान
मिल गई भाई अपनी मंज़िल ।
-पुष्पा अरविंद शर्मा
नागपुर
