मित्र तुम बहुत खास हो
मेरे अपने आसपास हो
खिले फूल हो बहार के
पतझड़ में भी आस हो
जब उदास हो मन मेरा
थाम लेते हो हाथ मेरा
मुस्कुराता है मन मेरा
तुम सुगंधित स्वांस हो
सीढ़ियां बचपन की चढ़ी
जवानी की कहानी गढ़ी
कितने किस्से कहें अपने
हर पग पर तुम साथ हो
बिन लेनदेन का ये रिश्ता
बहुत कुछ देता ये रिश्ता
मुस्कुराएं हम सदा साथ
हर जन्म में तुम साथ हो।
-संदीप नेमा दीप
भोपाल
