दोस्ती क्या है
दोस्ती एक मधुर एहसास है..
नर्म घास पर चमकती ओस की बूंद का..
गंगा-यमुना की पावन कल-कल का..
स्वाति नक्षत्र से पड़ने वाली बूंद का..
बारिश में पड़ रही बूंदों की फुहार का..
मंदिरों में सुबह-शाम होती आरती का..
मस्ज़िद से आती अज़ान की आवाज का..
गुरुद्वारे के शब्द-कीर्तन की ध्वनि का..
चर्च के घंटे से निकलती आवाज का..
कान्हा की बंसी की सुरीली तान का..
गर्भ में पल रहे शिशु की लात का..
नवजात की निश्छल मुस्कान का..
बाली उमरिया की अल्हड़ता का..
नव-वधू की छुई-मुई लज्जा का..
रोटी बेलती मां की चूड़ियों की खनक का..
साजन की राह तकती प्रेयसी के भावों का..
प्रियतम से मिलने के सुखद एहसास का..
मात-पिता की सेवा से मिले सुकून का..
बहन के हाथों माथे पर टीका सजवाने का..
आंगन में बंधी गाय को सहलाने का..
यारों संग पिकनिक कर धमाल मचाने का..
और! और! और!!
दगाबाज दोस्तों को डिलीट मारने का!!
एक मधुर एहसास है दोस्ती..
एक मधुर एहसास है दोस्ती..
-सुषमा अग्रवाल
नागपुर (महाराष्ट्र)
