गोकुल गढ़ गांव में,घटा चढ़ी घन घोर,
इंद्र राजा वर्षा करे,प्रजा मचावे शोर।
नंद बाबा द्वार पर,पहुँचे गोकुल लोग,
त्राहि त्राहि कर रहे,बचा नंद किशोर।
कनिष्ठिका कर धरे,नंद लाल गिरिराज,
प्रजा सारी चल पड़ी,गोवर्धन की ओर।
प्रजा पीड़ा कृष्ण हरी,घटा मान राज इंद्र,
जय कार चहुँ ओर,गूंज उठी है भोर।
-शेरसिंह ढ़िकवाल ‘घायल’
पचेरी बड़ी झुंझुनूं
