तुम मुझमें तुलसी से हो,
साँझ ढले ही
यादों का दिया जल जाता है।
तुम मुझमें पीपलसे हो,
सुबह होते ही
मन में ताज़ा रंग भर आता है।
तुम मुझमें बरगद से हो,
भरी दोपहरी में
मन को तुम्हारी छाँव मिल जाती है।
तुम मुझमें चाँद से हो,
अमावस कितनी भी गहरी हो,
तुम थोड़ा-थोड़ा खिल जाते हो।
-रूचि बाजपेयी शर्मा
