तपस्या

वो भींगी रातों की तड़प,
वो जहर बुझे कड़वे शब्दों को निगलना,
वो दुनिया के कटु वचन,
सब सहा है मैंने!
बस इसीलिए ना कि मेरे बच्चे तुम,
किसी के आगे ना झुको,
कभी नीचे ना देखना पड़े,
स्वाभिमान से सर उठा के जी सको,
उम्र बिता दी मैंने
परिस्थिति का जहर पीते हुए,
तपस्या का फल मेरे सामने है,
आज तुम अफसर हो!
जो झिड़कते थे कभी, आज अपना कहने में फख्र महसूस करते हैं,
हां तुम्हारे पिता के जाने के बाद,
दुनिया के बेरहम वार से तुमको बचाते मैं कई दफा टूटी,
तुम्हारा मासूम चेहरा देख फिर उठ खड़ी हुई!
तपस्या बना लिया उद्देश्य को,
तपस्विनी बन तुम्हारा जीवन दीपक सुलगा दिया,
अब निरंतर जलना
प्रकाश फैलाना,
खुद को अडिग रख जीवन जीना,
तुम्हारे धैर्य मेहनत संस्कार की परीक्षा है,
मुझे यकीन है तुम मेरी जीवन भर की तपस्या को फलीभूत करोगे,
और जो अलख मैंने खुद को जला के जलाई है,
उसे बुझने ना दोगे,
आशीर्वाद मेरा पग पग पर तुम्हारा साथ देगा
अब तुम्हारी जीवन बागडोर खुद सम्हालो मेरे बच्चे

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x