पीड़ा

नेहा जल्दी -जल्दी कदम बढ़ाते हुए, ऑफिस से निकली और यहाँ – वहाँ नजरें दौड़ाने लगी ।
साथ ही अपनी कलाई पर बँधी घड़ी को भी देखते हुए चिंतित हो रही थी कि आज फिर.. ट्रेन निकल जाएगी, फिर वह देर से घर पहुँचेगी ।

और.. वही हुआ उसके स्टेशन पहुँचने तक ट्रेन जा चुकी थी, अगली ट्रेन तीन घंटे बाद थी।
अचानक उसकी नजर एक ऐसी महिला पर पड़ी, जिसकी शक्ल उसके मायके की पड़ोसी उसकी चहेती निर्मला दीदी से मिल रही थी ।
बस.. उसकी दीदी से मिलने की चाह बढ़ गई और उसने निर्णय लिया कि यहाँ दो घंटे स्टेशन पर बैठने से अच्छा है कि ये दो घंटे दीदी के पास जाकर बिताऊँ।
छ:माह से दीदी से फोन पर भी बात नहीं हुई ,फिर दीदी का घर स्टेशन के पास ही तो है ।

वह तुरंत निर्णय लेकर दीदी के घर पहुँची, लेकिन कॉलवेल बजाने पर कोई उत्तर नहीं मिला,तभी उसकी नजर दरवाजे पर रखे दूध के पैकेट और न्यूजपेपर पर पड़ी ,तो वह किसी अशंका से डर गई और दरवाजा खटखटाने लगी तो वह खुल गया, जो शायद दीदी ने खुला रखा या फिर खुला छूट गया था, फ्लेट में रहने में कई बार एक दूसरे का हाल किसी को मालुम नहीं होता ।

वह जैसे ही अंदर पहँची, उसने देखा दीदी बुखार से तप रहीं और बेहोश हैं, यह स्थिति देख वह घबरा गई, उसने तुरंत पड़ोसी को बुलाया तो उन्होंने कहा, हम दोनों के घर एक ही कामवाली आती है, लेकिन वह आज छुट्टी पर है, इसलिए कुछ पता नहीं चला ।
तब नेहा ने तुरंत अपने घर सुधीर से बात कर, स्थिति को स्पष्ट कर कहा कि अब लेट हो जाएगी और रुकना पड़ा तो रुकेगी ।

फिर दीदी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उन्हे सही इलाज मिलने पर एक घंटे मे होश आ गया ।
और…. तब दीदी के पीड़ित मन की आँखों से जो आँसू बहे तो रुकने का नाम नहीं लिए।
आज वह बहुत पछता रहीं थीं, उनका संयुक्त परिवार था लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई, नौकरी व रुतबे के आगे सब नापसंद थे ।
जिससे वह अलग रहने लगीं पति के जाने के बाद बेटा -बेटी की शादी की जो विदेश में है।
घर -परिवार से उनका रिश्ता ना के बराबर था उन्हें किसी का भी आना दखलंदाजी लगता था, आज.. जब लगातार आठ दिन से उन्हें बुखार आ रहा था तो उन्हें अपने देवर -देवरानियाँ सब याद आ रहे थे | वे सभी अच्छे से बात करते थे, लेकिन.. उनका ही गुरूर था जो उन्हें
किसी से हिलने -मिलने नहीं देता था ।
परंतु… अब जबसे उनके बेटा -बेटी ने वहीं विदेश में बसने का निर्णय लिया है, वह स्वयं को एकदम असहाय लाचार महसूस कर रही थीं, कारण वह विदेश में रहना नहीं चाह रही थीं,
इसलिए अपने मन की पीड़ा को अकेले सह रही थीं और ..अब वही पीड़ा आँसुओं के संग बाहर आ रही थी ।

अचानक उनके देवर -देवरानी अस्पताल आकर उनके पैर छुए तो वह फिर सिसक- सिसककर रो पड़ीं। वह तो दो साल से उन सबसे मिली ही नहीं थीं।

उन्होंने कहा भाभी आप रोइए नहीं,और..न ही चिंता करिए, हम सब हैं ना आपके साथ! अच्छा हुआ जो नेहा ने हमें फोन कर बुलवा लिया ।
और तब.. निर्मला अपनों का अपनत्व पाकर अपनी पीड़ा से अपने दर्द से मुक्त हुई और परिवार के साथ रहने का निर्णय भी ली।

-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x