समय चक्र

सलोनी छोडो उसे,क्या कर रही हो ? उसे चोट लग जाएगी,
नहीं !! मै इसे नहीं छोडूंगी इसकी हिम्मत कैसे हुई मेरा सामान छूने की, कितने गंदे हाँथ और कपड़े है इसके, कितनी बदबू आ रही है मेरा सामान गंदा कर दिया सारा |
नहीं बेटा ऐसे नहीं कहते देखो वो रोने लगी किसी को दुख पहुँचाना अच्छी बात नहीं है | भगवान नाराज हो जाते है, कहने को सुगंधा सलोनी को समझा रही थी, मगर हकीकत अपने अतीत की झलक उसमें नज़र आ रही थी, सुगंधा बचपन से ही बहुत जिद्दी और खुदसर लड़की थी, किसी के साथ बदसलूकी करते उसे जरा शर्म ना आती, ना किसी का उम्र और पद का लिहाज करती उसे अपनी खूबसूरती पर भी बहुत घमंड था, चार भाइयो की इकलौती बहन होने की वजह से हर जायज नाजायज मांग उसकी पूरी हो जाती उसके मुंह से शब्द निकलते ही उसकी सारी इच्छाएं पूरी हो जाती, घर के साहयको को जरा सी गलती पर ऐसी बेइज्जती करती की पूछो ही नहीं, कितनी बार बाई काम छोड़ कर चली जाती मगर किसी ने उसे कभी कुछ नहीं कहा यही आदत उसे ससुराल में भारी पड़ने लगी, उसके व्यवहार से व्यथित हो बेटे के सुकून के लिए सास ससुर ने अलग घर कर लिए, सुगंधा कभी उनसे मतलब ना रखती, माँ चल बसी पिता बिस्तर पर आ गए मायका भाभीयों का घर हो गया धीरे धीरे वो भी छूट गया,अब उसका कोई आसरा नहीं था, अमित भी बेजार रहने लगा था, दफ़्तर में भी उसका कोई दोस्त नहीं बन सका,कहते हैं समय की मार से कोई नहीं बच सकता एक न एक दिन उसे अपना कर्म चुकाना ही पड़ता है समय बड़ा बलवान होता है चाहे अच्छा हो या बुरा घूम फिर कर एक न एक बार वापस जरूर आता है ये बात मुझसे बेहतर कौन समझ सकता है, वक्त ने अकेले पन का ऐसा घाव दिया की मेरी सारी अकड़ निकल गई,लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी, ससुर जा चुके थे, सास ने केवल बेटे की खुशी के लिए माफ किया था रिश्ते की मीठास जा चुकी थी नन्दे भी भाई के लिहाज में त्योहारों पर आ जाती, घर की बाइयों के साथ किये बदसलूकी उसे अपने उपर बीतती परिस्थिति से पता चलती कभी तबियत ख़राब होने या किसी मज़बूरी में देर से आने कोई काम कल करने की बात पर कितना नाराज होती,कितनी बेइज्जती करती,दफ़्तर में खुद ऐसी स्थिति से दो चार हो उसे अकल आयी थी,आज सलोनी में मुझे अपना आप नजर आया था अंदर तक हिल गई थी मैं, अभी समय है मुझे एक और सुगंधा नहीं बनाना उसने निश्चय किया वो सलोनी को सब बताएगी अपनी आदतों की वजह से उसने क्या खोया क्या नुकसान उठाया | सलोनी को आप बीती सुनाते सुनाते कब आँख लग गई पता ही नहीं चला, सुबह जागने पर सलोनी का वादा कानो में गूंज रहा था, आई प्रॉमिस माँ मैं आपकी बात हमेशा याद रखूँगी |
ये वादा जीवन में घुले मधुर संगीत सा महसूस हो रहा था |

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x