नभ में चपला नर्तन करती
घनघोर घटा छाई।
रसमय बूंदें बरसीं भू पर
शीतलता मन भाई।
तन मन भींगा नेह सलिल में
बिहंस उठी पुरवाई।
पात पात खिल उठे धरा के
हरियाली मुस्काई।
गूंज रही हर घर आंगन में
गीतों की तरुणाई।
मुग्ध मगन हो मन मयूर जब
अनजानी सुधि आई।
-पद्मा मिश्रा
जमशेदपुर
