जब छाई घनघोर घटाएं
राधा मन कृष्ण से मिलने,
व्याकुल हो उठा,
कड़कती बिजली,
गरजते बादलों के संग,
तेज बारिश की बौछारें
और साथ थी ठंडी ठंडी बयार,
चली राधा बन नवेली नार,
संग थी गोपियाँ,
दौड़ी नंगे पाँव,
मिलन की बेला थी करीब,
यमुना थी बीच उफनी,
करें तो क्या करें,
समस्या थी अलबेली,
मगर जहाँ चाह राधा की हो,
पुकार राधा की हो,
कृष्ण को तो आना ही है,
कृष्ण भी दौड़ पड़े,
मिलने को राधा से,
साथ लिए गोप ग्वाल,
बड़े प्रेम से विनती करी,
यमुना तुम थोड़ा कम करो उफान,
होने दो मिलन राधा संग,
बात लो हमारी मान,
न तड़पाओ तुम ऐसे राधे को,
रूठ गईं राधे जो हमसे,
जी न सकेंगे बिन हम उनके,
कड़कना हुआ बिजली का कम,
बादल भी न अब गरजे,
यमुना जी ने दिया रास्ता,
बारिश भी आई होने मद्धम,
एक हुए राधा कृष्ण,
ख़ुश हुए वन उपवन,
ख़ुशी से झूमें लता पता भी,
नाच उठे मोर संग गोप ग्वाल के,
छेड़ी जब तान कृष्ण ने बाँसुरी की,
राधा के पैर धिरके,
लीन हुई तब राधे कृष्ण में,
एक हुए राधे कृष्ण!
-अदिति रूसिया
वारासिवनी
