गोस्वामी तुलसीदास जी ने बहुत सुंदर बात कही है – “पर उपदेश कुशल बहुतेरे”।
इसका अर्थ है कि दूसरों को उपदेश देना, ज्ञान की बातें करना, अच्छी-बुरी का पाठ पढ़ाना इस संसार में बहुत लोग कुशल होते हैं। हर कोई हमें बताने वाला मिल जाएगा कि क्या सही है और क्या गलत। हर कोई प्रवचन दे सकता है, भाषण दे सकता है, नसीहत दे सकता है।
लेकिन इसके आगे तुलसीदास जी कहते हैं “जे आचरहिं ते नर न तेरे”। यानी जो लोग स्वयं उन बातों पर चलते हैं, स्वयं आचरण में लाते हैं, ऐसे लोग बहुत कम होते हैं।
समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो दूसरों को सच बोलने की सलाह देंगे, पर खुद झूठ बोलेंगे। जो बच्चों को मोबाइल कम चलाने को कहेंगे, पर खुद घंटों रील देखेंगे। जो कहेंगे समय की कद्र करो, पर खुद समय बर्बाद करेंगे।
उपदेश देना आसान है क्योंकि इसमें कोई मेहनत नहीं लगती। पर उस उपदेश के अनुसार अपना जीवन ढालना कठिन है। इसके लिए संयम, अनुशासन और ईमानदारी चाहिए।
इसलिए असली महानता उपदेश देने में नहीं, आचरण में है। समाज को प्रवक्ताओं की नहीं, आचरण करने वालों की जरूरत है। जो कहे वो करे, वही सच्चा गुरु है, वही सच्चा इंसान है।
इसी प्रकार सभी व्यक्ति कहते हैं धन-दौलत साथ नहीं जाती है इंसान के कर्म साथ जाते हैं सच्ची दौलत तो सुख शांति है जो संतुष्टि से मिलती है परंतु नब्बे प्रतिशत लोग धन-दौलत के चक्कर में लगे रहते हैं और धनपतियों का सम्मान करते हैं। कोध्र करने से इंसान शारिरीक और मानसिक परेशानी झेलता है,विवेक श का भी नाश होता है।परंतु सभी कोध्र करते हैं। यहां तक हमारे ऋषि मुनियों को भी बहुत कोध्र आता था। तपस्या में लीन रहने के बाद भी,,,,
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
