पर उपदेश कुशल बहुतेरे

ये कहावत आज के संदर्भ में भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी कल थी।
दूसरों को उपदेश देना जितना आसान है। उन्हीं सब बातों को अपने जीवन में उतारना असंभव क्यों हो जाता है।
कोई और गर्मी करे तो वो गलत। यदि खुद वहीं गलती हो जाए तो ‘हो जाता है, चलता है यार। हर कोई परफेक्ट नहीं होता।
समाज में बिन मांगे सलाह उपदेश देने वाले बहुतेरे हैं। पर किसी गलत को अंगुली पकड़कर सहीं राह पर लाने वाले, बहुत कम या शायद कोई नहीं है।
मजाक उड़ाना, नीचा दिखाना, मैं होता तो ये बात इतनी बिगड़ती ही नहीं। यार तुमको समझ नहीं थी तो हमसे पूछा लेते। आज यूं बर्बाद तो नहीं होते।
ऐसी अनेक बातें।जो लोग किसी दूसरे से आसानी से कहते हैं। पर उसी परिस्थिति में खुद हो तो शायद उससे भी बुरी हालत का सामना करें।
उपदेश देना जितना छोटा और आसान काम है उसे शब्द दर शब्द अपने जीवन में उतारना उतना ही मुश्किल होता है।
इस लिए कहा गया है कि सुनो सबकी करो मन की। हम खुद ही अपने लिए ज्यादा अच्छा सोच और कर सकते हैं।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x