माँ ने बताया कैसे हमने कागज की नाव बनाई
पानी में फिर तैराया हमने जब वारिश आई
वही पुरानी कागज की आओ नाव तैराएं
वारिश के पानी का संग में लुत्फ उठाएं
बच्चों के संग में माँ फिर से अपना बचपन जीती
चेहरे की मुस्कान पुरानी,बचपन की ये रीति
सच में क्या बचपन होता है, बार बार ये जी लें
बच्चों संग बच्चे बनकर, दिन वे ही फिर जी लें।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
