याद करें बचपन के दिन

याद आता है अब भी मुझको वो प्यारा बचपन,
गली मुहल्ले में मिल जुल कर जब खेला करते थे हम,
हर मौसम की उस दौर में अपनी अलग कहानी थी,
मौज मस्ती करते थे खूब और चलती अपनी मन मानी थी,
जब जब छाते थे काले बदल बिजली जोर कड़कती थी
होगी अब तो जोर की बारिश लहर खुशी की उठती थी
बारिश के एक नहीं एक साथ कई फायदे होते थे
शाला की आज करेंगे छुट्टी चादर तान के सोते थे
सुबह नाश्ते में माँ गरमा गर्म पकोड़े तलती थी
निपटा जल्दी जल्दी काम सब कागज की नाव बनती थी
घर के बाहर की सड़क पर कभी आंगन में भरे पानी में
हम सब भाई बहनो की नौका रेस खूब चलती थी
किस की नाव जाएगी दूर तक किस किस की बीच में डूबेगी
किसकी फसेगी बीच राह में
किसकी हिचकोले खाएगी
कोई सिक्का रखता उसमें कोई रखता टाफी बिस्कुट
कोई उसमें चिट्ठी लिख रखता
कोई खाली ही छोड़ता झटपट
अपनी अपनी नाव को हाँथ से लहरे बना कर आगे बढ़ाते
जब डूबती नाव दूजे की ताली बजा के खुशी मनाते
सच आज भी हर बारिश में यादें ताज़ा हो जाती है
गलियों की पानी भरी सड़कें कागज की वो नाव याद आ जाती है
साथ ही याद आती है माँ की वो सारी मेहनत
किस तरह हॅसते हुए वो कर लेती थी इतनी जहमत
शायद साथ साथ हमारे जी लेती थी वो भी बचपन अपना
मैं भी अपने बच्चों के संग नाव चलाऊ है मेरा ये सपना |

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x