याद है बारिश के आते ही ,
घर के भीतर भाग जाना ,
कॉपी किताबों के पन्नों से ही ,
शुरू कर देते थे नाव बनाना ।
कागज़ की वो नाव ,
अब कहाँ बहती हैं?
वो कच्चे आंगन अब है कहांँ,
वहां अब सिर्फ तनहाई रहती है।
बरसात आज भी होती है,
पर भीगने की फुर्सत,
कहीं खो गई है।
कीचड़ में उतरकर,
खिलखिलाने वाले बच्चों की दुनिया,
अब मोबाइल में ही खो गई हैं।
कभी बारिश एक त्योहार थी,
आज बस समाचार बन रह गई है।
बरसात तो हर साल आती हैं,
मगर वो हंसी,खुशी ,वर्तमान की विसंगति में खो गई है।
-सोनम लडीवाला
जयपुर (राजस्थान)

1 कमेंट
अच्छे भाव हैं ।