कुर्सी सबको चाहिए, नेता घर घर आज।
काम धाम एको नहीं, सेवा करे समाज।।
इधर -उधर की जानिए, निंदा रस सुख बूँद।
बात बतंगड़ से परे, पड़े नैन को मूँद।।
नेता के चमचे कई,छोटे नाटे सभ्य।
काँटा छूरी हैं बड़े,, पहलवान हैं भव्य।।
आंदोलन होने लगे, जे एन जी के नाम।
भूखमरे हड़ताल कर, है बढ़िया आराम।।
दिखे मीडिया भीड़ में, जंतर मंतर घूम।
डंडे आफत के पड़े, बनी राइफल धूम।।
आज अखाड़ा बन गया, संसद सड़क समान।
चंदा – चंपत चढ़उका, बेहिसाब है दान।।
पप्पू – झप्पू पोपलू, झींगा झिंगुर मत्स्य।
सब एकई तालाब में, डुबके माह अगस्त्य।
गैर कानूनी मामले, जिनके चलते खूब।
सत्या ग्रही बने वहीं, चुल्लू भर में डूब।।
डरे कुँवारे आजकल, हनीमून जंजाल।
सोनम मुस्कान दे, बुने मौत के जाल।।
मोबाइल हैं जिंदगी, गूगल बाबा पास।
जियो मरो परवाह क्या, मुखपोथी उल्लास।।
-अमिता रवि दुबे
