सावन है महादेव का महीना।
चातुर्मास आनंदम प्रवीना।
बम-बम गूँज रहा शिवालय।
सावन झड़ी प्रेम बरसाए।
पार्वती जी की तपस्या काल।
भोलेनाथ ने किया विषपान।
विष को रोक लिया कंठ में।
कहलाए महादेव नीलकंठ।
सावन माह में जल चढ़ाकर।
प्रसन्न किया महादेव पाकर।
सावन की रिमझिम फुहार।
शिवजी का अप्रतिम उपहार।
सोमवार व्रत पालन करते।
बेलपत्र,दूध,धतुरा पूजते।
काँवडिया बाबा धाम जाते।
सावन माह महादेव पूजाते।।
-प्रेम सिंह “काव्या”
छत्तीसगढ़
