खा खा के अपना बदन कर रहें हैं
हमनें सुना है वो गबन कर रहें हैं
आते नहीं है गिरफ्त में कभी भी
कई राज दिल में दफन कर रहें हैं
हाथ है उनके सर पे किसी आँका का
देखो तो कैसे पतन कर रहें हैं
वो पहने हुए है मुखौटा भोलेपन का
साथ साथी के अपने गठन कर रहें हैं
नजर आते हैं सूट बूट में वो हमेशा
बंद कुर्ते की अपने बटन कर रहें हैं
चोरी चकारी नम्बर दो के है धंधे
इकट्ठा तभी तो इतना धन कर रहें हैं
-किशोर छिपेश्वर “सागर “
बालाघाट
