काँवर लेकर हाथ,
चले हैं शिव के धाम,
पग-पग गूंज रहा,
भोले जयकार है।
सावन मनभावन,
मास शिव का पावन,
बम-बम की आवाज,
गूंजे बारम्बार है।
काँवरियाँ कांधे लिए,
शिव दर्शन की आस,
सारी दुनिया जानती ,
महिमा अपार है।
गंगाजल भर चले,
शिवशंकर के द्वार,
भोले तेरे नाम से हो,
मन गुलजार है।
भगवा रंग से रंगा,
शिवभक्ती रंग चढ़ा,
पैरों में छाले पड़ते,
रखे नहीं ध्यान है
पटरियों पर चले,
हर मुश्किल टले,
हर-हर महादेव,
गाते गुणगान है।
शिव दर्शन की आस,
मन में पूरा विश्वास,
हर बाधा दूर होगी
पूर्ण अरमान है।
कंकर पत्थर शूल,
सब लगते हैं फूल,
सारी दुनिया जानती,
त्रिनेत्री महान है।
-मंजू सरावगी ‘मंजरी’
रायपुर (छत्तीसगढ़)
