आत्मिक प्रेम को जीना नहीं सरल है
क़दम दर क़दम मानों पीना गरल है
अद्वितीय अद्भुत अवर्णनीय यह प्रेम
स्नेहिल भावों से सजा सुंदर महल है
प्रेम महज़ साधारण व्यवहार नहीं है
यह द्यूत क्रीड़ा में जीत या हार नहीं है
यह तो स्वयं को न्योछावर की कला है
यह साथ की रजा है कोई रार नहीं है
थोड़ी शिकायत थोड़े शिकवे तो होंगे
मन में खट्टे मीठे ख्याल के पुलिंदे होंगे
ईश के नजदीक यदि जाना चाहिते हो
राह रोककर खड़े कुछ दरिंदे तो होंगे
इंसानियत से बड़ा कोई सजदा नहीं है
कोई अपने कर्मों पे खौफजदा नहीं है
जो बोओगे साधो वहीं तो तुम काटोगे
ऐसा कौन है जो यहां नम-जदा नहीं है
-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ
