मीठे बोलों में
छिपा हुआ जहर
लगें खंजर
लहुलुहान
दुनिया में इंसान
शब्दों का घाव
प्राण हरते
शब्द खंजर चुभे
तीर लगते
शीशा पिघले
शब्दों का जहर सा
कानों में लगे
विष अमृत
जहर उगलता
जीभ निहित
शब्दों के तीर
मन को देते चीर
करें अधीर
गहरा जख्म
अपने करें वार
असहनीय
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
