अनूकुल बात लगे अमृत सम
प्रतिकूल है गरल समान
त्यागी वही कहलाए जो
परहित विष पियत दे जान
चलो आज कुछ प्रश्न के
उत्तर जाने
मकसद जीवन का पहचाने
क्यों आए हम जग में
खुद कुछ सीखने और सिखाने!क्या है चक्र चलो ये जानें?
क्या है विष? कड़वा,जानलेवा
लेकिन कहते हैं,आत्मा तो
अमर है!फिर
जान किसने दी!विष किसने पिया
और!किस वजह से?
अब सोचो,बता ओ गरल
की परिभाषा,क्या है?
वो वजह,जिसके लिए यह
कदम उठाना पड़ा,या फिर
वो मन जिसको ठेस लगी?
सही क्या है?कड़वी बात कहना
या?उस बात पर जान देना
और क्यों?हम ही सही हैं!
क्यों नहीं सोचते कभी,
कि शायद वो भी सही है!
हम मरने की क्यूँ रहे ठान
इससे बच जाती क्या आन
वक्त ने जमाने को बदला है
इंसान नहीं,वह अब भी
उसी सोच के साथ वहीं खड़ा है!
अरे हम कौन हैं,जो सोचें
कि हम जान दे देंगे
हम विष पी लेंगे,समझो क्यों?
ये विचार मन में आया
क्या बात विष समान लगी
नहीं,तुम्हारा कोई प्रारब्ध था,वह
तो,तुम्हें ऊपरवाले ने भरमाया
क्योंकि उसकी कलम से
जो तुम्हारे लिए लिखा गया
तुमने उसी रुख को अपनाया!
अब शिव तो एक ही है,
हर कोई नहीं बन सकता
जो कंठ में धारण कर ले,और
नीलकंठ कहलाए
और परहित में गरल पी जाए।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
