खुद विषपायी कहलाकर भी
जो व्यथा विश्व की करे शमन।
हंस कर पिये गरल जग हित में
उस शिवता को शत बार नमन।
अमृत की है चाह सभी को
विषमय कटुता स्वीकार नहीं।
जिये सदा निज स्वार्थ भाव संग
जीने का अधिकार नहीं।
नीलकंठ बस एक जगत में
जो स्वार्थ भाव तजकर जीते।
परोपकार ही धर्म परहित में
हंसकर गरल वही पीते।
-पद्मा मिश्रा
जमशेदपुर
