कपट – कूट छल गरल सदा ही, धोखा देते बढ़ जाते।
आँखों के काजल ले लेते, मित्र कई रिश्ते – नाते।।
निश्छल होकर सर्व जगत हित विषपायी बनते भोले।
विष को अमृत कर देते शिव
नीलकंठ तब कहलाते ।।
धीमा,- धीमा जहर फैलता, रक्त पड़ रहा काला।
दौड़ नसों में यंत्र अचेतन, बना दिया मतवाला।।
हिंसा हत्या नित्य देखिए, घोर निराशा फैली,
“कल – युग” चुपके घर- घर पहुँचा, हर दिल में डाका डाला।।
-अमिता रवि दुबे
