साथ बैठकर चाय पीते हुए सुरेश और रमेश पैतृक संपत्ति के आपसी बंटवारे में हुई थोड़ी सी चूक पर दोनों भाई विमर्श कर रहे थे।
जमीन बंटवारे को लेकर दर- असल सबसे छोटा भाई अभय संतुष्ट नहीं था।
शहर बाजार के मध्य में 15 डिसमील का जो जमीन का टुकड़ा था वह बाजार के हिसाब से बहुत कीमती और दूकान खोलने लायक भवन बनाने जैसा था।
बंटवारे में तीनों भाई 5-5 डिसमील के हिसाब से जमीन का बंटवारा कर लिया था पर छोटे भाई की जमीन का हिस्सा शहर के मुख्य पथ से पीछे और अंदर हो रहा था।
अभय को यह पसंद नहीं था और वह चाहता था कि मेरे हिस्से का जमीन आगे सड़क से सटा ही मिले।
उस एक टुकड़ा जमीन के लिए तीनों भाईयों में रोज तू तू मैं मैं होने लगी थी।
पिता रुप लाल वृद्ध हो चुके थे और उनकी कोई सुन नहीं रहा था।
थक हारकर रूप लाल ने सामाजिक पंचायत बैठाई।
पंचायत में रुप लाल ने जोर देकर कहा।
मेरे पुत्रों ने आपसी सहमति से शहर मध्य की जमीन का बंटवारा कर लिया था पर क्या कारण है कि इनकी आपसी सहमति कलह में तब्दील हो गई है।
भाईयों के इस कलह को समाप्त करने का बस एक ही उपाय है कि इन तीनों का पिता मैं हूँ और जमीन का वास्तविक मालिक होने के नाते मैं इन्हें निर्देश देता हूँ कि जमीन में एक आम रास्ता जिससे तीनों भाईयों का आना जाना रहे तथा जमीन को कंप्लेक्स का रुप दे दें।
पंचायत ने इसे स्वीकृति दे समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया।
जमीन का विवाद सुलझ गया। ्
-अजय पाण्डेय ‘बेबस’
