शीतल सुरभित पवन वो गाकर,
भारत की शोभा बढ़ाता है।
मैं देश से हूॅं यारा,
हर भारतीय कहता है।
मुनि ऋषि संतों की वाणी,
सहेजती जीवन मूल्य को।
आध्यात्म का रंग बतलाता,
भारत की पहचान को।
पावन नदिया हॅंस-हॅंस बहतीं,
तीर्थों की महिमा साथ में।
सारे त्योहारों की रौनक,
भारत के इस प्रांगण में।
अमन शांति और भाईचारा,
सबके हृदय को छूता है।
द्वेष भावना और छलावे से,
भारत दूर रहता है।
हरियाली संग नीला अंबर ,
करता जय-जय गान है।
विश्व पटल मुस्काए तिरंगा!
मेरा भारत महान है ।
-सीता गुप्ता
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
