मैं भारत माता हूं
कभी रहती थी रानी जैसी
सोने की चिड़िया नाम था मेरा
फिर घर में कुछ लोग घुसे
मेरी संपदा लूटी जी भरकर
छलनी हो गया मेरा सीना
जब बेटियों के जौहर देखें
सूली चढ़ते बेटे देखें
लहू की बहती नदियां देखी
जलियांवाला बाग भी देखा
और घर का बटवारा देखा
बेघर होता परिवार भी देखा
बहुत महंगी आजादी मिली
मानो राहत की सांसे मिली
पर न जाने फिर क्या हुआ है
भाई भाई का दुश्मन हुआ है
पर अभी उम्मीद है बाकी
आन तिरंगे की है सब पर भारी
चारों तरफ खुशहाली हो
हर घर में दिवाली हो
एक दूजे को हाथ बढ़ाओ
मिलजुलकर आंगन महकाओ
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
