व्यक्ति वर्तमान में नहीं जीता केवल भविष्य के ताने बाने बुनता रहता है,वह कभी अपना भविष्य भी नहीं संवार पाता और वर्तमान भी बिगाड़ लेता है,कारण कल की चिंता में वह आज को भी पूरी निश्चिंतता से नहीं जी पाता है,बस भविष्य की उधेड़बुन में ही लगा रहता है।
पहले के समय में लोग स्वयं के लिए नहीं करते थे,अपने भविष्य के लिए बचाकर रखते थे,पता नहीं कब कैसा मौका आ जाए, कठिन दौर आता एकदम से है,लेकिन फिर से उठने में समय लगता है,अत:भविष्य निधि होना नितांत आवश्यक है,और बचत करनी भी चाहिए आपातकाल व्यवस्थित हो सके उसके लिए, अचानक आई प्राकृतिक आपदा के लिए या फिर कोरोना जैसी किसी महामारी के लिए जो पता नहीं कब हाथ की रोटी छीन ले,ऐसे समय के लिए भविष्य के लिए कुछ सोच विचार कर विवेक से आज बचाना अति आवश्यक है,लेकिन अपने वर्तमान पर भी उतना ही ध्यान दीजिए, क्योंकि आपका आज आपका आनेवाला कल भी खराब कर सकता है,अर्थात अगर धन आज और कल के लिए चाहिए तो उसके लिए तन-मन दोनों का भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहना आवश्यक है,उसके साथ सोच विचार भी बहुत मायने रखता है,कल के लिए भी और आज के लिए भी स्वस्थ रहना ,अच्छा खान-पान अच्छा वातावरण ,सत्य कर्म और जो भी हमारे दैनिक कर्तव्य हैं,उनपर हम संतुलन और सतर्कता से लेकर चलें तो हमारा वर्तमान तो संतुष्ट रहेगा ही भविष्य भी सुखमय होगा,लेकिन भविष्य की चिंता में वर्तमान को भी खो देना,ये उचित नहीं,ऐसे में ना आज अचछा बीतेगा,और कल का तो पता नहीं,वैसे जिस भविष्य के कल के लिए हम भागम-भाग करते हैं,वो हमारा कल कभी नहीं होता,वो भविष्य वाला कल हमारी संतान का होता है,और वैसे भी एक कहावत है,कि पूत सपूत तो का धन संचय,और पूत कपूत तो का धन संचय
इसका अर्थ तो सभी को ज्ञात है ही अत:इसकी व्याख्या नहीं करूंगी।लेकिन हां भविष्य के लिए बच्चोंङको संस्कारों की धरोहर दें,और उन्हीं के साथ अपना और अपने बच्चों का वर्तमान भी सुखद और संस्कारित जिए, ना उसकी अवहेलना कर भविष्य की चिंता में खोकर वर्तमान को भी खो दें।
इति श्री।
-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)
