आज के आधुनिक भौतिकवादी युग में इंसान भाग रहा है कभी सपनों की ओर,कभी बेहतर भविष्य की ओर।
कभी अतीत से। पीछा छुड़ाने के लिए।कभी भविष्य को सुखमय बनाने के लिए।
इस चक्कर में होता क्या है आगत के लिए वर्तमान दांव पर लग जाता है।
ना तो वो अपने परिवार को समय दे पाता है। ना ही सामाजिक सम्बन्धों को निभा पाता है।
ऊंचे सपनें संघर्षशील जीवन और सफलता की आकांक्षा में ना तो युवा को अपनी सेहत का ध्यान रहता हैं ना ही क्वालिटी टाइम बिताने का अनमोल समय।
भौतिक सुख सुविधाओं के अम्बार लगते जाते हैं। बैंक में पैसे बढ़ते जाते हैं। पर ना तो बच्चों का बचपन वापस आता है। ना वृद्ध माता-पिता।
हर गुजरता पल भूत बन रहा है। भविष्य अनजाना है।
बस वर्तमान हमारा है। इसी पल को जी भर कर यूं जी लो जैसे ये हमारे जीवन का आखिरी पल है। वर्तमान खो कर भविष्य के सुंदर सपनें तब क्या अर्थ रखेंगे जब आप स्वयं वो सुबह देख ही ना पाओ।
इसी पल में जीवन हैं इसी को भरपूर जी लो। अपनों के साथ खुशियां बांट लो। ये वक्त लौट कर नहीं आयेगा।
-नमिता दुबे मिशा
