बड़े -बुजुर्गों ने कहा है कि अतीत को भूलकर वर्तमान संवारना चाहिए जिस पर भविष्य टिका है।महात्मा गांधी ने कहा था कि भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम आज यानी वर्तमान में क्या करते हैं। आज के आपके छोटे काम और फैसले ही कल की आपकी बड़ी सफलता या असफलता तय करते हैं।जो काम आप आज करेंगे उसकाअसर कल आपके जीवन पर दिखेगा।रोज की अच्छी आदतें भविष्य को मजबूत बनाती हैं।
आज समय को बर्बाद न करें, यह कल आपको आगे रखेगा।आज के समझदारी भरे फैसले कल की मुश्किलों को कम करते हैं।हमारे संस्कार हमारा सही मार्ग तय करते हैं। हमारे बड़े आदर -सम्मान के बदले आदर पाना चाहते हैं, त्याग के बदले की भी अपेक्षा रहती है।वहीं दूसरे लोग,संबंधी, मित्र उनकी भी अपेक्षाएं अलग हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि अपने कर्तव्य को निभा कर उसे भूल जाने का स्वभाव रखना चाहिए।हम स्वयं समर्थ रहें, स्वस्थ रहें। यहां स्वार्थी हो कर अपने लिए सोचें और जिएं। सबसे मधुरता रखें और निरपेक्ष रहें।यदि आप शांत रहेंगे तो ईश्वर निकट पाएंगे और वर्तमान समय को अच्छी तरह जीकर भविष्य सार्थक करेंगे।
-डॉ अमृता शुक्ला
