वचनों में बंधे रहकर भी, बताऊँ आँखें क्यों नम थी,
ग़म सिर्फ यही था निशु, तब बच्चों की उम्र कम थी।
ग़ज़ल:
तुकांत (काफिया) : आ’कर
समांत (रदीफ)। : चली गई।
‘जिंदगी एक पहेली’, बनाकर चली गई,
ठहरना था जिसको, आकर चली गई ।
दर्द कहाँ कम थे, पहले ही जिंदगी में,
एक दर्द यही था जो, बढ़ाकर चली गई।
इक झौंका ही था उसका, आना चले जाना,
दो पल में वो दास्तां, भूलाकर चली गई।
हदों के पार जाकर, दुनिया दिखाई जिसने,
रहूँगी मैं न तुम बिन, बहलाकर चली गई।
झनक पायलों की, कल तक सुनाई जिसने,
बिखरे आस घुंघरू, दिखाकर चली गई।
प्रस्तावना में जिसने, लिखी प्रेम पाती,
जीवन के कोरे पन्ने, लहराकर चली गई।
उजाले छल रहे हैं, गहरा गई निशाएं,
‘प्रदीप’ तू जलते रहना, बताकर चली गई ।
-प्रदीप कुमार अरोरा
