जब से होश संभाला मैंने
सब कुछ समझा,जाना मैने
जीवन को एक पहेली पाया
कभी हंसता, कभी रोता पाया
जैसे पतंग की उलझी डोर
जिसका कोई ओर ना छोर
जितना इसको मुट्ठी में बांधा
उतना रेत सा फिसला ज्यादा
जब से प्रभु को हाथ थमाया
खुद को ही खुद से मिलवाया
जीवन अपना सरल हुआ है
जैसे हल हर प्रश्न हुआ है
अब न कोई बची पहेली
मैं तो खुद की बनी सहेली
-अनुपमा शर्मा
रुड़की
