ज़िंदगी एक अनसुलझी पहेली

है ये ज़िंदगी एक अनसुलझी पहेली सी,
कभी लगती है दुश्मन, तो कभी एक प्यारी सहेली सी।
कभी राहों में बिछा देती है खामोशी की चादर,
कभी हँसी बनकर छू जाती है मन के भीतर।
कभी दिन यूँ ही बीतते हैं, जैसे कोई रंगहीन शाम,
न कोई चाहत बाकी, न किसी मंज़िल का नाम।
फिर मन ही मन कोई समझाता है, ज़रा ठहर,
हर मौसम हमेशा एक-सा नहीं रहता है मगर।
जो मिला, उसे स्वीकारना भी है एक हुनर,
जो नहीं मिला, उसे छोड़ देना ही है बेहतर ।
हर सवाल का जवाब मिले, ज़रूरी तो नहीं,
कुछ पहेलियाँ अधूरी रहें तो भी ज़िंदगी कम खूबसूरत नहीं।
जो कल था, उसे बदलना हमारे हाथ में नहीं,
पर आज को कैसे जीना है ये फैसला हमारा सही।
त्याग और समर्पण भी हमें राह दिखाती है वही।
इसलिए अब शिकायतों को थोड़ा सा किनारा दे दें,
बीती हुई बातों को विदा करके ही गुजारा कर लें।
ज़िंदगी चाहे जितनी उलझी हुई पहेली हो,
हम मुस्कुराकर कहें तू जैसी भी है, मेरी अपनी सहेली हो।

-रीति झा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x