प्यार का एहसास

वो हर रोज़ देखती थी अपने घर में बने रिश्तों की मिठास, अपने
मम्मी पापा के बीच पति पत्नी की मिठास, मान सम्मान आदर की मिठास।
किस तरह उसकी माँ प्यार से उसके पापा के साथ साथ बच्चों और परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखती थी, सबके साथ मिलकर घर एवं बाज़ार के काम करती आई।
उनके लिए नए नए व्यंजन बनाती, त्यौहार में उसकी हँसी खुशी और दुगुनी मिठास घोल देती उन व्यंजनों में।
पूरा घर खिलखिलाहट से गूंज उठता है।
घर के सभी सदस्य उसकी इस मिठास की खूब तारीफ करते उसे प्यार देते आये।
वहीं उसके पापा उसकी मम्मी का कितना ध्यान रखते, बीमार होने पर खुद अपने बच्चों के लिए मम्मी बन जाते और सभी सदस्यों के साथ घर के काम और बाहर की ज़िम्मेदारी निभाते। घर के कामों और बाहर के कामों के साथ साथ उसके मम्मी पापा सबकी सहायता एवं सभी को सहयोग भी देते थे।
सबसे मजेदार बात कोरोना काल में लॉक डाउन होने पर उसके पापा का रसोई में जा कर खुद नए व्यंजन बनाने की पहल करना और मम्मी के सहयोग के साथ घेवर को और मीठा बनाना और इतनी लग्न और प्रेम से बनाना कि जिसने भी खाया बिन प्रशंसा के कोई रह नही पाया।

यही देखते देखते वो बड़ी हुई थी और उसके सपने भी शायद यही थे कि वह अपना संसार 

ऐसे ही आदर्शमय एवं प्रेममयी बनाएगी। आखिर उसने अपने माता पिता के साथ साथ घर के सदस्यों से जो सीखा था।
प्यार हर उम्र में एक ऐसा प्यारा एहसास है जिसकी ज़रूरत हर किसी को होती है और उसकी प्रेरणा से ही हर उम्र का व्यक्ति कठिन से कठिन कार्य भी कर जाता है। बशर्ते प्यार में अति ना हो अर्थात प्यार में व्यक्ति मानसिक शारीरिक तनाव महसूस ना कर एक स्वतंत्र खुशनुमा जीवन जीएं।
इसीलिए कहते है ना ” प्यार में जादु होता है जो व्यक्ति को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाता है आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुझ विशाखा के अनुसार
” ज़िन्दगी वही अच्छी होती है जिसके पीछे प्रेम की प्रेरणा और ज्ञान का मार्गदर्शन होता है।

-विशाखा सिंघल

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x