प्यार का एहसास

कैंसर की जानलेवा बीमारी से जूझती राखी अचानक अपने पति के व्यवहार में आये बदलाव को शिद्दत से महसूस कर रही थी।
राखी को फर्स्ट स्तर का कैंसर पता चला। डाक्टर के अनुसार वो इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो जायेगी।
कीमोथेरेपी से उसके सर के बाद झड़ गये। सर एक तरह से गंजा ही हो गया था। त्वचा बदरंग हो लटक सी गई थी।
कुल मिलाकर राखी ने अपना वो सौंदर्य जिसपे उसे गुमान था उसको खो दिया था।
उम्र पैंतालीस वर्ष। एक बेटा मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहा। दूसरा हास्टल में रह कर एम बी ए कर रहा था।
पति नेहन सारे कर्तव्य निर्वाह कर रहे थे।पर अब गर्मजोशी और खुशमिजाजी की कमी स्पष्ट दृष्टिगोचर थी।
एक रात जब नेहन ने राखी को खाना खिलाया और खुद भी खाया उसके बाद वे राखी को दवा दे कर घर से चले गए।और लगभग भोर के उजाले के साथ ही वापस आये।
राखी ने सब देखा। और वो अंदर ही अंदर टूट गई।
नेहन तो आ कर सो गए। दस बजे राखी की केयर टेकर रीमा आ गई। उसने राखी को नहलाया कपड़े बदलवाये। नाश्ता बना कर उसे खिलाया और दवाई देकर अपने लेपटॉप में व्यस्त हो गई।
लगभग बारह बजे नेल्सन उठे। खाना खा कर आफिस के लिए तैयार होने लगे।
लाख छुपाने के बाद भी राखी के मुंह से सिसकी निकल गई।
नेहन चौंक गए।
“राखी… राखी” नेहन की आवाज से राखी का सारा दर्द आंसुओं में बह निकला।
“कोई तकलीफ़ है क्या ? क्यों रो रही हो” नेहन ने प्यार से पूछा।
“आप के ऊपर बोझ बन गई हूं। मुझे मर जाने दो। वैसे भी आप मुझे छोड़ने वाले हो।” राखी ने रोते रोते अपनी बात कही।
“मैं तुम्हें छोड़ने वाला हूं।ये तुमसे किसने कहा?”
“आपके व्यवहार ने। अब आप ना तो मेरे पास बैठते हो। ना ज्यादा बात करते हो।” राखी की हिचकी बंध गई। वो बेतहाशा रो रही थी।
“मेरी पगलू पत्नी , मेरी राखी तुम मेरी आक्सीजन हो। तुम हो तो मैं हूं।मेरे प्यार पर सवाल उठाने वाली मेरी प्रिया … तुम्हारे ट्रीटमेंट में बहुत खर्चा हो रहा है। इसलिए मैंने रात में एक आनलाईन काम कर लिया है। कल मुझे उसी कम्पनी की मीटिंग में जाना पड़ा।अब अपने आफिस जाऊंगा। बस तुम ठीक हो जाओ मैं सब सह सकता हूं पर तुम्हें तकलीफ में नहीं देख सकता। हम दो देह एक आत्मा हैं। तुम्हारा कष्ट तुमसे ज्यादा मुझे सताता है।
अब कोई ऊल जलूल बातें अपनें दिमाग में मत लाना।” बोलते-बोलते नेहन की आंखों से आंसू बहने लगे।
नेहन का वो भावुक आलिंगन,और प्यार के आत्मिक एहसास ने राखी के मन में आते सभी फिजूल विचारों को धो दिया।
अब राखी और तन्मयता से अपनी सेहत का ध्यान रखने लगी। जिससे वो नेहन के साथ फिर वही खूबसूरत जिंदगी जी सके जो बीमारी के पहले थी।

-नमिता दुबे मिशा

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x