प्यार का एहसास

यस मॉम, कुछ कहना चाह रही हैं, कहिये ना, यूँ उदास ना हों |
हाँ बेटा उदास कैसे ना हूँ, मेरी जान तुम दोनों के बिना घर सूना हो जायेगा |
तो फिर हम नहीं जाते पापा से बोल कर हमारा एडमिशन यहाँ ही करवा दीजिए | हम भी तो आपके साथ ही रहना चाहते हैं |
ये मुमकिन नहीं है बेटा, अच्छे भविष्य के लिए बाहर तो जाना ही पड़ेगा, यहाँ अच्छे कॉलेज होते तो हम तुम्हेँ क्यों भेजते, अब तुम दोनों बड़े हो गए हो, घर से दूर जा रहे हो मैं हमेशा तुम्हारी दोस्त बन कर रही आगे भी तुम हर बात मुझे एक दोस्त समझ कर करना, पापा तुम लोगो से बहुत प्यार करते हैं बेटा, वो अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बांध पाते, बच्चों को ही क्या कभी कभी मुझे भी रवि का स्वाभाव आहत करता दूसरों के पतियों की तरह वो कभी मेरी तारीफ नहीं करते थे ना बहुत खुश मिजाज थे, अंतरमुखी स्वाभाव उन्हें खुल कर जीने से रोकता है शायद,या मालिनी की यादें उन्हें हमारे करीब नहीं आने देती,बड़े होते बच्चों को उनकी ये आदत परेशान करने लगी थी आज रवि से इस विषय पर बात करुँगी बच्चों को गुड नाईट कह कर कमरे में चली आयी |
रवि ??
हूँ !! कहो क्या कहना है
मेरी आँखो के झाँकते प्रश्न शायद रवि की आँखों तक पहुँच चुके थे |
बच्चे जा रहे हैं पता नहीं अब कब हम उनके साथ रह पायेंगे यदि बाहर ही जॉब कर ली तो !! मैं चाहती हूँ वो तुम्हारे प्यार के अहसास की खुशबू अपने साथ ले कर जायें अपनी भावनाओं को बहने दो यूँ ना रोको कभी कभी इस अहसास को जताना भी जरुरी होता है, मैं नहीं चाहती की वो अपने पिता की सख्त और प्रेम विहीन छबि अपने साथ ले कर जाएं, जितने दिन वो यहाँ हैं उनके दोस्त बन जाइये परदेस में ये अच्छी यादें उनकी राहें आसान करेंगी अपनों के प्यार का अहसास अपने आप में बहुत बड़ी ताकत होता है प्लीज मेरी बात मानेगे ना बच्चों की खुशी के लिए |
पंद्रह दिन कैसे गुजरे पता ही नहीं चला विदाई का पल बहुत भारी था, बच्चों ने अपने पिता का खुल कर प्यार पाया, नम आँखो से हाँथ हिलाते आगे बढ़ गए आसमान में झूई की आवाज़ के साथ उड़ते हवाई जहाज को टकटकी लगाए रवि मधु एक दुसरे की बाहें थामे धीरे धीरे चल पड़े, आज मधु का रोम रोम महक रहा था रवि के प्रेम के उन शब्दों से जो उसने,उसे खुश रखने के बच्चों से किये वादे में कहे थे देर से ही सही आज मधु के जीवन में बारिश की वो बूँदे बरसिं जिन्होंने उसके पोर पोर को तरबतर कर दिया, मालिनी के बच्चों ने आज अपने पिता के जीवन में अपनी माँ की जगह मुझे दिलवा कर मेरी ममता का कर्ज चूका दिया शायद !!

-स्मृति गुप्ता
जबलपुर

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x