चंद्र मोहन खलको भाईसाहब और किरण बाला जी की शादी को कई साल हो गए थे। रोज़ की भागदौड़, काम, घर… सब चलता रहता था।
एक दिन किरण बाला जी को तेज़ बुखार आ गया। भाईसाहब ऑफिस से जल्दी घर आए। दवा लाए, सिर पर गीला कपड़ा रखा और पूरी रात पास बैठे रहे।
सुबह किरण जी की आंख खुली तो देखा भाईसाहब कुर्सी पर सिर टिका कर वहीं सो गए थे, हाथ में अभी भी दवा का चम्मच था।
किरण जी की आंखें भर आईं। कोई बड़ा गिफ्ट नहीं, कोई महंगी बात नहीं… बस चुपचाप साथ बैठना।
उसी दिन उन्हें प्यार का एहसास हुआ।
प्यार ऊंची-ऊंची बातें नहीं होता।
प्यार होता है “तू ठीक है ना” पूछना।
प्यार होता है बिना कहे चाय बनाकर दे देना।
प्यार होता है बुखार में रात भर जागना।
शाम को भाईसाहब ने कहा – “कैसा लग रहा है अब?”
किरण जी बस मुस्कुरा कर बोलीं – “धीरे धीरे से मेरी ज़िंदगी में आए थे… और आज पूरा दिल संभाल लिया।”
उस दिन के बाद दोनों ने तय किया – रोज़ 10 मिनट सिर्फ एक-दूसरे के लिए। ना फोन, ना टीवी। बस बातें।
क्योंकि शादी की सालगिरह साल में एक बार आती है,
पर प्यार का एहसास रोज़ जीना पड़ता है।
-मंजू सरावगी मंजरी
रायपुर (छत्तीसगढ़)
