सुविधा आरामतलब ,
सपने पलते संघर्षों में
टूट टूटकर हीं बनते हैं
घिसते रहे जो वर्षों में।
तप्त धरा पर नंगे पैरों
जिसने रस्ते पार किया
वह हीं सच्चा अधिकारी
जिसने शस्त्र पे धार दिया।
नर्म मुलायम बिस्तर पर
स्वप्न तो बिल्कुल आएंगे
पर सहुलियत के आदी
उसे पूर्ण कहां कर पाएंगे
स्वप्न और संघर्ष का साधो
अटूट अविरल सा नाता है
जिसने मेहनत को अपनाया
जग में जीत वहीं पाता है
-श्रीधर पांडेय कृष्णार्थ
