जीवन सुख -दुख की परिक्रमा होती है ।
सुख में मुस्कान है, दुख आंख भिगोती है ।
हर क़दम पर कठिनाईयां सामने हैं हमारे,
हिम्मत की परीक्षा लेता हमें समय पुकारे।
कहा जाता है कि जीवन संघर्षों का नाम है,
इन को पार करके ही मिलता एक मुकाम है ।
अपने सपनों को साकार यदि हमें करना है,
फिर कैसी भी परिस्थिति हो , क्या ड़रना है?
हमारे सामने सुविधा और सपनों के दो रास्ते,
ये इच्छा शक्ति बताएगी क्या सही हमारे वास्ते।
सपने पूरे हो जाएंगे तो सुविधाएं मिल जाएंगी,
पाने का लक्ष्य नहीं तो जिंदगी व्यर्थ चली जाएगी।
जब तक संघर्ष न करो तो तुम्हारा कैसे मान हो
जीना मुश्किल हो जाएगा यदि जीवन आसान हो।
-डॉ अमृता शुक्ला
