सपने/सुविधा

सपने जीवन की आशा है
जो सुविधा का ही पर्याय लगे
जिसको पा जाने की खातिर
मानव पीछे दिन-रात भगे,
आज एक,कल दूजा देखे
ज्यों-ज्यों पूरे होते जाते हैं,
पूरी करते एक नित नयी के चक्कर में फंस जाते हैं
सुविधा का कोई अंत नहीं है
जीवन भर ये जंग चले,
वैसे तो जीवन की जरूरत
पेट भूख की प्रथम जगे
दूसरा पूरी उसको करने
तन की मेहनत कर्म बने
कर्म की भी है अलग परिभाषा
सोच विचार कर चलना होगा
सपनों को पाने सत्य राह चल
लक्ष्य को हासिल करना होगा
अन्न जो तन में जाने वाला है
किस भाव से उसे कमाया है
मेहनत का,छीना जोरी का या
फिर कहीं से मांगकर लाया है
उसे सुरक्षित रखे जो जिससे जीवन चलने वाला है,लेकिन
जीने की भावना सुख सुविधा
की मोहताज बनी
सपनों को पूरा करने में,आज
मानव मानव में जंग ठनी
सपने,सुविधा के अंतर का हमें सही आकलन करना होगा
सपने बड़े हैं,या सुविधा एं
इसको आज समझना होगा
क्योंकि सुविधा हो या सपने जब तक उसको पूरा करने में खुद की दृष्टि होगी
खुद की मेहनत से पूर्ण हुए सपनों की सुविधा मिलने से आत्म संतुष्टि होगी।

-किरण मोर
कटनी (म.प्र.)

[post-views]

एक उत्तर छोड़ें

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।
संपर्क करें
antrashabdshakti @gmail.com
Call- 9009423393
WhatsApp-9009465259
antrashabtshakti.com

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

अन्तरा शब्दशक्ति – हिन्दी साहित्य, प्रकाशन और रचनाकारों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच।

संपर्क में रहिए

संपर्क करने में संकोच न करें। बस यहाँ कॉन्टैक्ट फ़ॉर्म भरें और हम जल्द से जल्द जवाब देंगे।

Copyright © 2026 Antra Shabd Shakti. All Rights Reserved. Powered by WebCoodee

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x