तू ऐसे बहाने न बनाया कर
वादा कर वादे पर आया कर
अपना समझकर तो बातेँ बताया कर
हर बात दिल में ना दबाया कर
यूँ ग़ुस्सा होना जायज है मेरा
नजरअंदाज कर दिल ना दुखाया कर
तुझे अपना दिल से माना है हमने
इस तरह यूँ दूरिया ना बढ़ाया कर
नहिं पसंद है मिलना हमसे
सच कह यूँ ना छिपाया कर
क्या हुआ जो आगे ना चल सके हम
तेरी गली से निकले तो नजर ना झुकाया कर
-डॉ. प्रमोद परिहार
रुदावल, भरतपुर (राजस्थान)
